biodatamaker

कुंभ मेले में 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Updated: सोमवार, 14 जनवरी 2019 (22:24 IST)
प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)। कुंभ मेले के दौरान अपने अभिभावकों से बिछुड़ने वाले बच्चों का पता लगाने के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (आरएफआईडी) मुहैया कराएगी।
 
 
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोमवार को बताया कि कुंभ मेला 50 दिन चलेगा और इसमें 12 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। बच्चे लापता न होने पाएं, इसके लिए 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आरएफआईडी दी जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि वोडाफोन से सहयोग लिया गया है और वह समन्वय को राजी है। 40 हजार आरएफआईडी बनेंगी। आरएफआईडी एक किस्म का वायरलेस संचार माध्यम है। इसमें इलेक्ट्रो मैग्नेटिक या इलेक्ट्रोस्टैटिक कफलिंग का इस्तेमाल होता है। यह किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान में सहायक होता है।
 
सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में 15 आधुनिक एकीकृत डिजिटल खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के अलावा एलईडी के जरिए सूचना के डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। पहली बार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। यह वाहनों की पहचान, उनके रंग, लाइसेंस प्लेट, तारीख और वक्त से करेगा।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है, बांग्लादेश में हारुन इजहार की खुलेआम धमकी

अगला लेख