dharma sangrah
✕

'आप' के भीतर फिर लड़ाई, निशाने पर कुमार विश्वास

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (13:45 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच खींचतान कम होते नजर नहीं आ रही है। ताजा विवाद कुमार विश्वास और दिलीप पांडे के बीच सोशल मीडिया पर उभरा है।
 
आप ने कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली के पूर्व प्रभारी पांडे ने ट्वीट कर लिखा है 'भैया, आप कांग्रेसियों को खूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ नहीं बोलेंगे। ऐसा क्यों?'
 
पांडे ने दिल्ली के निगमों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। कुमार विश्वास पर निशाना साधने वाले पांडे पहले आप नेता नहीं है। इससे पहले ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान ने कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाए थे और पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
 
कुमार विश्वास ने पिछले दिनों दिल्ली में राजस्थान के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि राजस्थान में पार्टी के किसी बड़े नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। कुमार विश्वास ने इशारों में राजस्थान इकाई को पार्टी के मूल सिद्धांतों पर लौटने के लिए कहा था। उन्होंने नेताओं को नसीहत देते हुए वसुंधरा राजे समेत किसी भी नेता के खिलाफ टिप्पणी नहीं करने को कहा था। (वार्ता)
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख