Hanuman Chalisa

सीतापुर जेल के बाहर पुलिसकर्मी को रिश्वत देते दिखा युवक, जांच के आदेश

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (16:56 IST)
लखनऊ। सीतापुर जेलकर्मियों द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले का एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस जेल में उन्नाव के बलात्कार आरोपी कुलदीप सेंगर बंद हैं।
 
पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने यहां बताया कि मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आई है। हम मामले की जांच करवाएंगे और कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जाएगा तो उसे बर्खास्त किया जाएगा।
 
सीतापुर जेल के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति बाहर आ रहा है और एक पुलिसकर्मी को कुछ दे रहा है। इस आदमी की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में हुई है और यह उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है और सेंगर का करीबी माना जाता है।
 
वीडियो के दूसरे हिस्से में मोटरसाइकल पर सवार एक युवक आता है और किसी से विधायक से मिलवाने की बात करता है। इस पर उससे कहा जाता है कि अभी बहुत सख्ती है, बाद में आना।
 
रिंकू शुक्ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि सेंगर से मिलने के लिए उसका इरादा पुलिसकर्मियों को घूस देने का नहीं था। उसने कहा कि यह मेरी आदत है कि जब मैं जेल मिलने जाता हूं तो उन्हें (पुलिसकर्मियों) चाय-पानी के लिए कुछ दे देता हूं, यह रिश्वत नहीं है। मैं 10-15 दिन पहले सेंगर से मिला था, क्योंकि वे मेरे विधायक हैं। मैं भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं हूं।
 
सीतापुर जेल में बंद विधायक सेंगर उस समय भी मीडिया की सुर्खियों में आए थे, जब लोकसभा चुनाव के बाद जून में भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने उनसे जेल में जाकर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद साक्षी महाराज ने कहा था कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से बंद हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा, इसलिए आया। (भाषा)

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

अगला लेख