dharma sangrah
✕

जेल से रिहाई की मांग पर पेड़ पर चढ़ा कैदी

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (18:37 IST)
जयपुर। राजस्थान के कोटा केंद्रीय कारागार में अपने को रिहा करने की मांग को लेकर ट्रायल पर जेल में बंद एक कैदी ने पेड़ पर चढ़कर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से उसे समझाइश दी गई, लेकिन उसे वह अनुसूनी करता रहा।
      
कैदी के पेड़ पर चढ़ने की सूचना पर जेल प्रशासन सकते में आ गया और उसे उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन असफल रहने और किसी अप्रिय की आशंका में पेड़ के नीचे जाल भी लगा दिया।
      
जेल अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि ट्रायल पर बंद देवेन्द्र नामक एक कैदी मंगलवार सुबह बैरक खुलने के बाद जेल में ही लगे एक पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से उसे समझाइश दी गई, लेकिन उसे वह अनुसूनी करता रहा। उन्होंने बताया कि कैदी द्वारा पेड़ से जान देने की आंशका के चलते पेड़ के चारों ओर जाल भी बांध दिया गया। 
       
उन्होंने बताया कि कैदी द्वारा नीचे नहीं उतरने पर अग्निशमन दल की टीम को मौके पर बुलाया गया उन्होंने भी उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा जिस पर अग्निशमन दल के दो सदस्य गौरीशंकर कश्यप और चंगेज खान पेड़ पर चढ़े ओर दस मिनट तक उसे समझाइश दी। असफल रहने पर दोनों ने उसे जाल पर गिराने का प्रयास भी किया लेकिन कैदी ने पेड़ पर अपनी पकड़ सख्त कर ली।
       
लगभग तीन घंटे तक पेड़ पर चढ़े कैदी ने बाद में जेल में ही बंद दीनू नामक एक कैदी को पेड़ पर बुलाया और उससे बात करने के बाद वह पेड़ से उतरा तब जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि देवेन्द्र शराब तस्करी के मामले में ट्रायल पर बंद है और वह मानसिक रूप से बीमार भी है। (वार्ता)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख