dharma sangrah
✕

परीक्षा में महंगा पड़ेगा 'खेला होबे', छात्रों को मिलेगी सजा

Updated: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (15:42 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के एक वर्ग ने अपने उत्तर पत्रों पर 'खेला होबे' लिखा है। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने फैसला किया है कि जो परीक्षार्थी 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस प्रकार के राजनीतिक नारे लिखेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में इस समय 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं।
 
दरअसल, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10 के लिए माध्यमिक परीक्षा के परीक्षकों ने पाया है कि कई छात्रों ने अपने उत्तर पत्रों पर 'खेला होबे' (खेल होगा) नामक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का एक राजनीतिक नारा लिखा है। राज्य में 10वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं पिछले महीने आयोजित हुईं थीं।
 
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद जो उच्च माध्यमिक परीक्षा का आयोजन करती है। उसने कहा है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में यदि कोई उम्मीदवार उत्तर पत्रों पर राजनीतिक संदेश या चित्र लिखता है तो उस उम्मीदवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख