Hanuman Chalisa

खाटूश्याम मंदिर पर आंतकी हमले की धमकी

Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2014 (18:43 IST)
जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में कथित आंतकी हमले की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बुधवार को मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए है। एक श्रद्धालु ने लावारिस पत्र को उठाकर पढ़ने के बाद मंदिर प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
सीकर पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि ने बताया, 'यह हस्तलिखित पत्र की फोटोकापी है और इसमें कोई तय लक्ष्य का उल्लेख नहीं किया गया। प्रारंभिक जांच से लगता है कि यह केवल एक शरारत है लेकिन ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा बढा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के जरिये यह पता लगाने के कोशिश की जा रही है कि यह पत्र किसने डाला है।'
 
गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में प्रदेश में धमकी की यह तीसरी घटना है। एक बेरोजगार युवक ने कथित तौर पर राजस्थान के 16 मंत्रियों को 22 दिसम्बर को धमकी भरा ई-मेल भेजा था जिसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
व्हाट्स अप पर ग्रुप चैट में धमकी भरा मैसेज पोस्ट करने के जुर्म में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक नाबालिग छात्र को कोटा में पकडा गया है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन