dharma sangrah
✕

केरल में भारी बारिश, दक्षिण-पश्चिम मानसून हुआ मजबूत, 24 घंटों में 14 सेमी बारिश दर्ज

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (20:00 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने के चलते प्रदेश में कई हिस्सों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
 
भारतीय मौसम विभाग वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में कोझीकोड और इडुकी जिलों में कुछ स्थानों में करीब 14 सेमी बारिश दर्ज की गई, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मल्लपुरम, त्रिशूर, एर्नाकुलम और कोट्टायम में कुछ स्थानों में 12 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इडुकी जिले में इत्तुमनूर-पीरूमेडु पर मामूली भूस्खलन के चलते यातायात में हल्की बाधा आई।
 
5 दिन की मासिक पूजा के लिए खोले गए पत्तनमत्तिट्टा जिले के सबरीमला में भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को लगातार बारिश के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। (भाषा)

(सांकेतिक चित्र)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख