dharma sangrah

केजरीवाल ने तोड़ा लंबा मौन, केन्द्र सरकार पर लगाया यह आरोप...

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (14:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार को लेकर काफी अरसे से चुप्पी साधे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपना मौन तोड़ा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय युवा और खेल मामलों के राज्यमंत्री विजय गोयल के स्वयंसेवी संगठन कथित भूमि आवंटन विवाद में केन्द्र पर हमला किया है।
 
केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेन्द्र शर्मा ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर अपने ट्‍विटर एकाउंट पर चस्पा की। इस खबर में गोयल के संगठन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कथित जमीन आवंटन का उल्लेख है। मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट को अपने ट्वीटर से रिट्वीट किया और चुप्पी तोड़ते हुए केन्द्र पर निशाना साधा।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें इस बात की पीड़ा है कि दिल्ली सरकार को तो 'मोहल्ला क्लीनिक' स्थापित करने के लिए भूमि मुहैया नहीं कराई जा रही है। यहां तक कि दिल्ली सरकार को अपनी ही भूमि पर मोहल्ला क्लीनिक की स्वीकृति नहीं दी जा रही है।
 
गोयल दिल्ली भाजपा के कद्दावर नेताओं में से हैं। उनकी पुरानी दिल्ली स्थित हवेली का संपत्ति कर माफ किए जाने को लेकर भी आम आदमी पार्टी सवाल खड़े कर चुकी है। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में पार्टी को वांछित सफलता नहीं मिलने, दिल्ली के तीन निगमों के चुनाव में पार्टी की हार और अपने ही पूर्व मंत्रिमंडल सहयोगी कपिल मिश्रा के भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पिछले काफी दिनों से केजरीवाल चुप्पी साधे हुए थे।
 
शर्मा ने ट्वीट में लिखा कि कैसे भाजपा और पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के लोगों को मूर्ख बनाकर डीडीए का दोहन किया। उपराज्यपाल डीडीए के प्रमुख होते हैं। गोयल को उन्होंने घोटालेबाज बताया। (वार्ता)
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

अगला लेख