Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, क्या उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार को बाधित नहीं कर रहे हैं...

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (15:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल पर उनके कैबिनेट सहयोगियों से फाइलों को छिपाने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। उन्होंने हैरानी जतायी कि क्या उपराज्यपाल निर्वाचित आप सरकार को बाधित नहीं कर रहे।
 
उनकी टिप्पणी के एक दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैजल को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों के बारे में उन्होंने आरोप लगाया था कि वह शिक्षक प्रशिक्षण पर फाइलें बिना उनसे विचार विमर्श किये उपराज्यपाल के कार्यालय में भेज रहे हैं।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'क्या उपराज्यपाल मंत्रियों को फाइलें नहीं दिखाने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित कर निर्वाचित सरकार को बाधित नहीं कर रहे हैं? शिक्षकों से संबंधित फाइलें शिक्षा मंत्री से क्यों छिपाई गई? क्या इसी तरह एक शिक्षा मंत्री स्कूलों को चलाएंगे?'
 
सिसोदिया के पत्र के जवाब में बैजल ने उन्हें पत्र लिखकर जानना चाहा था कि किसने उपमुख्यमंत्री को बताया कि उनके कार्यालय ने प्रभारी मंत्री को संबंधित शिक्षकों की कोई फाइलें नहीं दिखाने का निर्देश दिया। (भाषा) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

अगला लेख