sundarkand
✕

बिट्स पिलानी के कश्मीरी शोधार्थी को मिली धमकी, संस्थान छोड़ा

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (07:24 IST)
झुंझुनूं जिले के पिलानी स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला प्रोद्योगिकी संस्थान (बिट्स) की 27 वर्षीय कश्मीरी शोधार्थी को अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर धमकी दी जिसके बाद शोधार्थी को घर लौट जाना पड़ा। शोधार्थी ने तीन सप्ताह पूर्व ही संस्थान में प्रवेश लिया था। 
 
संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के बांदीपुरा जिले के रहने वाले हाशिम सूफी ने शुक्रवार सुबह छात्रावास के मुख्य वार्डन को बताया कि जब वह उठा तो उसने दरवाजे और अपने कपड़ों पर धमकी और अपशब्द लिखा पाया। इसके बाद बिट्स पिलानी प्रशासन ने जांच का आदेश दिया।
 
संस्थान के मीडिया समन्वयक ने बताया, 'छात्र मुख्य वार्डन से मिला था..आज हमें यह जानकारी मिली कि शोधार्थी अपने कमरे में नहीं है और प्रोजेक्ट इंवेस्टीगेटर और संस्थान के अधिकारियों को सूचित किए बगैर संस्थान छोड़कर चला गया है।
 
उन्होंने बताया कि मामले ने घटना को गंभीरता से लिया है और छात्र मामलों की प्रवर समिति को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। सूफी फार्मेसी, सांइस एंड इंजीनिंयरिंग रिसर्च बोर्ड (एसइआरबी) में जूनियर रिसर्च फैलो के रूप में संस्थान से जुड़ा था।
 
उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपील की थी कि कश्मीरी भी भारतीय हैं उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। (भाषा)
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख