Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'चिल्लेकलां' से चिल्लाई कश्मीर घाटी

सुरेश डुग्गर
श्रीनगर। कश्मीरियों के लिए समय चक्र बदलने लगा है। माना कि आतंकवादी गतिविधियों से उन्हें फिलहाल पूरी तरह से निजात नहीं मिल पाई है लेकिन कुदरत के बदलते चक्र ने उनकी झोली खुशियों से भरनी आरंभ कर दी है। यही कारण है कि कश्मीर में चिल्लेकलां के पूरे अरसे में कश्मीर घाटी चिल्ला भी उठी है क्योंकि चिल्लेकलां की शुरुआत भयानक सर्दी से हुई और अंत भयानक बर्फबारी के कारण हुआ है।
 
कश्मीर में 21 और 22 दिसम्बर की रात से सर्दी के मौसम की शुरुआत मानी जाती है। करीब 40 दिनों तक के मौसम को चिल्लेकलां कहा जाता है। नतीजतन कुदरत का समय चक्र सुधरा तो कश्मीरियों की परेशानियां बढ़ गई क्योंकि पिछले कई सालों से बर्फबारी के समय पर न होने के कारण वे चिल्लेकलां को ही भुला बैठे थे।
 
चिल्लेकलां करीब 40 दिनों तक चलता है और उसके बाद चिल्ले खुर्द और फिर चिल्ले बच्चा का मौसम आ जाता है। अभी तक चिल्लेकलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य ये 9 डिग्री नीचे गया था जब विश्व प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। वैसे चिल्लेकलां के दौरान कश्मीर के तापमान में जो गिरावट देखी गई है उसके मुताबिक तापमान शून्य से 5 व 7 डिग्री ही नीचे जाता है।
 
हालांकि समय चक्र के सुधार से कश्मीर में पानी की किल्लत और बिजली की कमी जैसी परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद तो जगी है लेकिन फिलहाल कश्मीरी परेशानियों के दौर से गुजरने को मजबूर इसलिए हुए हैं क्योंकि पिछले कई दिनों से मौसम के खराब रहने के कारण राजमार्ग के बार-बार बंद रहने का परिणाम यह है कि कश्मीरियों को चिंता इस बात की है कि उन्हें खाने पीने की वस्तुओं की भारी कमी का सामना किसी भी समय करना पड़ सकता है।
 
पहले चिल्लेकलां के शुरू होने से पहले ही कश्मीरी सब्जियों को सुखाकर तथा अन्य चीजों का भंडारण कर लेते थे मगर कई सालों से मौसम चक्र के गड़बड़ रहने के कारण वे इसे भुला बैठे थे। और अब तो राजमार्ग के बार-बार बंद होने से घाटी में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति समय पर न होने के कारण उन्हें कई बार महंगे दामों पर खाने-पीने की वस्तुएं खरीदनी पड़ती हैं।
 
फिलहाल सर्दी से कोई राहत भी नहीं मिल पा रही है। अनुमान इस बार का यह है कि सर्दी अपना भयानक रूप दिखा सकती है। वैसे भी कुछ सालों से मौसम की पश्चिमी गड़बड़ियों के कारण कश्मीर कभी बर्फीले सुनामी के दौर से गुजरता है तो कभी बाढ़ से कश्मीरियों को सामना करना पड़ रहा है।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख