Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में एकतरफा सीजफायर खत्म, अब सुरक्षाबल आतंकियों का निकालेंगे दम

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (17:46 IST)
श्रीनगर। यह खबर आतंकियों के लिए बुरी साबित हो सकती है कि पिछले 1 माह के दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों के एकतरफा रमजान सीजफायर के अरसे में जो कहर कश्मीर में बरपाया, उसका बदला अब सुरक्षाबल चुन-चुनकर और गिन-गिनकर लेंगे, क्योंकि केंद्र सरकार ने कश्मीर में रमजान के दौरान लागू एकतरफा सीजफायर को खत्म करने की घोषणा कर दी है।
 
 
केंद्र ने ऐलान किया है कि अब सुरक्षाबल बिना किसी रोक-टोक के आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन चला सकते हैं। बता दें कि कश्मीर में लागू एकतरफा सीजफायर के दौरान आतंकी वारदात में तेजी के साथ इजाफा दर्ज किया गया है, बावजूद इसके सेना ने अपनी ओर से कोई भी ऑपरेशन जारी नहीं किया था।
 
अगर आकड़ों की बात की जाए तो रमजान के दौरान आतंकी वारदातों में दोगुना का इजाफा हुआ है। आशंका जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार कश्मीर में सीजफायर के समय सीमा को बढ़ाने की मूड में थी लेकिन ईद के ठीक 1 दिन बाद ही सीजफायर को खत्म कर दिया गया है।
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। गृह मंत्रालय ने सभी इनपुटों को संज्ञान में ले लिया है।
 
दरअसल, खबर यह थी कि सीजफायर के दौरान एक बार फिर से पत्थरबाजों के गुट सक्रिय हो उठे थे जिनका अगला निशाना अमरनाथ यात्रियों के जत्थे होंगे और उन्हें आतंकियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है और सीजफायर को समाप्त किया गया है।
 
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि रमजान के दौरान सीजफायर के इस फैसले की चौतरफा तारीफ हुई थी। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुस्लिम भाइयों और बहनों को शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने के लिए सुरक्षाबलों ने सरकार के फैसले को जैसे लागू किया, हम उसकी सराहना करते हैं।
 
उन्होंने लिखा कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरे देश के लोगों की तरफ से सराहा गया और आम नागरिकों के लिए राहत लेकर आया। यह उम्मीद की गई थी कि हर कोई इस पहल की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेगा। सुरक्षा बलों ने इस अवधि के दौरान अनुकरणीय संयम प्रदर्शित किया जबकि आतंकवादियों ने अपने हमले जारी रखे जिसके परिणामस्वरूप मृत्यु और चोटें हुईं।
 
सीजफायर की समाप्ति पर डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा है अब सेना आतंकी को उनकी हरकतों का सही तरीके से जवाब देगी। सेना अब कश्मीर में सभी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सेना अब आतंकियों को खोज-खोजकर उन्हें उनके 'मुकाम' पर पहुंचाएगी।
 
इस बीच सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने कहा कि हम हम हर आदेश को लागू करेंगे, जो हमें दिया जाएगा। हम सभी को बताना चाहते हैं कि सुरक्षाबल इस समय अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। हमने सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के लिए आदेश दे दिए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख