Hanuman Chalisa

कश्मीर में सुरक्षा बलों से भिड़े स्कूली छात्र

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (12:35 IST)
जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों की कथित मनमानी के खिलाफ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रदर्शन मार्च निकालने के बाद स्कूली छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ आज झड़प हुई।
 
पुलिस ने बताया कि यहां से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्राल इलाके में निकाले गए मार्च को सुरक्षा बलों ने रोक दिया था। इससे नाराज छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने उन पर लाठीचार्ज किया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक संघर्ष जारी था। बहरहाल, घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। 
 
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए छात्र सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने गिरफ्तार स्कूली साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।
 
पुलवामा के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में 15 अप्रैल को पुलिस की छापेमारी के बाद यह हालिया प्रदर्शन हुआ। इन प्रदर्शनों में स्कूल कॉलेजों की छात्राओं सहित कई छात्रों ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया है।
 
इन प्रदर्शनों के चलते प्रशासन को एहतियात के तौर पर पिछले महीने एक सप्ताह से अधिक समय के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य निरस्त करना पड़ा था। श्रीनगर और घाटी में अन्य जगहों में प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान हादसा, 2 की मौत, 5 घायल, 2 बच्चे भी शामिल

weather update : कमजोर पड़ा मानसून, अगले 2 हफ्ते बारिश को तरसेंगे कई इलाके, IMD ने जताई बड़ी चिंता, बढ़ सकता है फसलों पर संकट

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

अगला लेख