dharma sangrah
✕

कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (11:09 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के मलंगपोरा में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो  आतंकवादी मारे गए जबकि बताया जाता है कि अन्य आतंकवादी पत्थरबाजी की आड़ में भागने में कामयाब रहे। हालांकि तलाशी अभियान अभी जारी है।
 
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलवामा के बहमनू इलाके में तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 1 आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अब भी जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि मृत आतंकवादी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है।
 
पुलवामा के मलंगपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ रविवार रात से ही शुरू हो गई थी। सीआरपीएफ, पुलिस और सेना को खबर मिली कि इस गांव मे आतंकी छिपे हैं। आशंका थी कि यहां आतंकी रियाज़ निक्कू और सैफुल्लाह मीर छुपे हैं। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया वैसे ही आतंकवादी फायरिंग करने लगे। हर बार की तरह यहां भी कुछ शरारती तत्व सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते रहे जिसका फायदा उठाकर आतंकवादी भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
 
गौरतलब है कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में लश्कर के आतंकी बशीर लश्करी और अबू माज़ को तब मार गिराया था जब यहां भी लोग उन पर पथराव कर रहे थे। यहां पर तो इतना भारी पथराव सुरक्षाबलों पर हुआ था कि उन्हें गोली चलानी पड़ी कि जिसमें दो आम लोगों की मौत हो गयी थी और कई घायल हो गए थे।
 
इस कर्रवाई में लगे सुरक्षाबलों का मानना है कि आज भले ही आतंकी बच निकले हो लेकिन कल उनका मारा जाना तय है। अनंतनाग में मारा गया लश्कर का आतंकी डिस्ट्रिक्ट कमांडर वशीर लश्करी भी सुरक्षाबलों को एक बार नहीं कई बार चकमा देकर भाग निकला था पर बाद में वो भी मारा गया।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख