Daily Horoscope
✕

मीरवायज और लोन की बरसी पर बंद रहा कश्मीर

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (18:50 IST)
जम्मू। श्रीनगर के कुछ हिस्सों में सोमवार को प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत मार्च को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिए गए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था और सोमवार की निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था क्योंकि अलगाववादियों ने मीरवाइज मौलाना मुहम्मद फारूक और अब्दुल गनी लोन के निधन की सालगिरह मनाने के लिए यहां ईदगाह मैदानों तक मार्च का आहृवान किया था।
 
मरहूम नेताओं की बरसी पर जेआरएल की हड़ताल के चलते पूरी घाटी में जनजीवन प्रभावित रहा। कारोबारी प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, जबकि घाटी के अधिकतर हिस्सों में सड़कों से सार्वजनिक परिवहन नदारद रहा।
 
अलगाववादी हुर्रियत नेता सईद अली शाह गिलानी को भी हैदरपोरा स्थित उनके आवास में नजरबंद रखा गया था। जबकि जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को ऐहतियातन हिरासत में रखा गया है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में मीरवाइज मोहम्मद फारूक और अब्दुल गनी लोन की बरसी मनाने के लिए ईदगाह तक रैली निकालने की अलगाववादियों की योजना को विफल करने के लिए प्रशासन ने पाबंदियां लगाई थीं।
 
पुराने शहर में नौहट्टा, खानयार, रैनावाड़ी, एमआर गंज और सफा कदल में प्रतिबंध लगाए गए थे, जबकि अन्य इलाकों मैसूमा और क्रालखद में आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर पुराने शहर के पांच थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पाबंदियां लगाई गई थीं। 
 
कानून और व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल तैनात किए गए हैं। ईदगाह पर अलगाववादियों को रैली निकालने से रोकने के लिए सफाकदल, रैनावाड़ी, नौहट्टा, एमआर गुंड और खानयार थानों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया था।
 
कश्मीर विश्वविद्यालय व इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की सोमवार को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। याद रहे मीरवाइज मौलाना मुहम्मद फारूक की अज्ञात बंदूकधारियों ने 21 मई 1990 और अब्दुल गनी लोन की 21 मई 2002 को हत्या कर दी गई थी। दिवंगत मीरवाइज फारूक के बेटे मीरवाइज उमर फारूक को उनके आवास में नजरबंद रखा गया था। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख