biodatamaker

कर्नाटक सियासी संकट : बागी विधायकों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेसी नेताओं से है खतरा

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (11:57 IST)
कर्नाटक का सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के एक होटल में ठहरे 14 बागी विधायकों ने एक बार फिर मुंबई पुलिस को खत लिखते हुए कांग्रेस के सीनियर नेताओं से सुरक्षा की मांग की है। विधायकों ने इन नेताओं से अपने को खतरे की बात कही है।
 
खबरों के मुताबिक, कर्नाटक के 14 बागी विधायकों ने रविवार को फिर एक बार मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की। पत्र में उन्‍होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आज़ाद सहित किसी भी कांग्रेसी नेता से मिलने से इनकार किया है। विधायकों ने इन नेताओं से अपने को खतरे की बात कही है।

ऐसी संभावना है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आज़ाद जैसे वरिष्ठ नेता आज इन बागी विधायकों से मिलने के लिए होटल पहुंच सकते हैं। हालांकि विधायकों ने किसी भी कांग्रेसी नेता से मिलने से इनकार किया है।

उच्‍चतम न्‍यायालय मंगलवार को 6 अन्य बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मंगलवार को कोर्ट कर्नाटक के विधायकों के इस्तीफे को लेकर सुनवाई करेगा। इस दौरान हंगामे के आसार को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कर्नाटक में संकटग्रस्त कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन रविवार को गहन वार्ता में जुटे रहे, जिससे सरकार को बचाने के लिए आगे की रणनीति तय की जा सके। वहीं इस्तीफा देने वाले कांग्रेसी विधायक एम टीबी नागराज को मनाने की कोशिश रविवार को नाकाम हो गई।

मुंबई में रुके बागी विधायकों ने यह स्पष्ट किया कि वे एकजुट हैं और अपने इस्तीफे को लेकर दृढ़ हैं। राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने जोर देकर कहा कि गठबंधन बहुमत गंवा चुका है और मांग की कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी तत्काल इस्तीफा दें या सोमवार को विश्वास मत हासिल करें।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

अगला लेख