dharma sangrah
✕

कर्नाटक में सत्ता के लिए रस्साकसी शुरू, सभी की नजरें राज्यपाल वजूभाई वाला पर

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (16:59 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता देख राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और भाजपा में रस्साकसी तेज हो गई है और अब सभी की नजरें राज्यपाल वजूभाई वाला पर टिक गई हैं।


राज्य विधानसभा के पूरे परिणाम आने से पहले ही सिर्फ रुझानों के आधार पर कांग्रेस ने जनता दल (एस) को सरकार बनाने का समर्थन देने की घोषणा कर दी और कहा कि आज शाम दोनों दलों के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

दूसरी तरफ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा ने भी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने का संकेत दिया है। कांग्रेस ने जिस समय जनता दल (एस) को सरकार बनाने का समर्थन देने की घोषणा की उस समय परिणामों और रुझानों के आधार पर भाजपा 104 सीटों पर आगे थी जबकि कांग्रेस 76 सीटों पर तथा जनता दल (एस) 39 सीटों पर बढत बनाए हुए था।

परिणाम सिर्फ 112 सीटों के ही आए थे जिनमें से 64 भाजपा के पक्ष में, 33 कांग्रेस के तथा 14 जद (एस) के पक्ष में थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि हमने देवेगौड़ाजी और कुमारस्वामी के साथ टेलीफोन पर बात की है।

उन्होंने हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। हमने जद (एस) को सरकार का नेतृत्व करने को कहा है। हम दोनों की सीटें भाजपा से ज्यादा आ रही हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए पहले बुलाने की परंपरा रही है लेकिन हाल में हुए गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा ने छोटे दलों को मिलाकर वहां अपनी सरकारें बना लीं। संभवत इसी को देखते हुए कांग्रेस ने पूरे परिणाम आने का इंतजार करने से पहले ही जनता दल (एस) को समर्थन देने की घोषणा कर दी। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख