dharma sangrah
✕

Live : कर्नाटक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे, फिर से होगा कैबिनेट का गठन

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2019 (15:44 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। डिप्टी सीएम ने भी दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिया। पेश है कर्नाटक में चल रहे सियासी घटनाक्रम के ताजा अपडेट्‍स-

- कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को कांग्रेस और जेडीएस के सभी मंत्रियों ने सोमवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही कैबिनेट का पुनर्गठन किया जाएगा।
- कर्नाटक में चल रहे सियासी संकट पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का बयान, हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं। हमारी सरकार ठीक से चलती रहेगी। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
-डिप्टी सीएम परमेश्वर ने भी इस्तीफा दिया। 
-कांग्रेस के सभी 22 मंत्रियों का इस्तीफा। 
-लोकसभा में उठा कर्नाटक मामला। हंगामा, सदस्यों ने पर्चे लहराए।
-रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं। राजनाथ ने कहा कि राहुल ने शुरू की है इस्तीफी की प्रक्रिया।
-हंगामे के चलते लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित। 
-निर्दलीय विधायक एच. नागेश ने कुमारस्‍वामी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। नागेश को आज सुबह सभी मंत्रियों की बुलाई ब्रेकफास्‍ट मीटिंग में हिस्‍सा लेना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे में यह भी कहा कि यदि बीजेपी सरकार सत्‍ता में आती है तो वे उसका समर्थन करेंगे।  कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक नागेश ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है। इसे लेकर उन्होंने राज्यपाल को चिट्ठी लिख दी है।
- भाजपा ने आज शाम नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें मौजूदा हालातों पर चर्चा की जाएगी।
(Photo: Twitter)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख