Hanuman Chalisa
✕

विश्वास मत के साथ कर्नाटक का नाटक समाप्त होने की संभावना

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (12:51 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं जनता दल (सेक्युलर) के 14 विधायकों के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ के कारण उपजे राजनीतिक संकट के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद इस पर मतदान को लेकर गतिरोध जारी है, जिसके सोमवार को पटाक्षेप होने की संभावना है।
 
दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने सदन की कार्यवाही को आज ही संपन्न कराने का संकेत देते हुए कहा कि उनका ध्यान आज की कार्यवाही के ऐंजेंडे को पूरा करना है। उन्होंने यहां सेवाददाताओं से कहा कि सदन की कार्यवाही आज पूरी होने की संभावना है।
 
उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस की ओर से याचिका दाखिल कर गुरुवार को जारी अंतरिम आदेश पर स्प्ष्टीकरण मांगे जाने के संबंध में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
 
कुमारवामी की ओर से पेश विश्वास मत प्रस्ताव पर अभी तक मतदान नहीं हो सका है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी इस पर अविलंब मतदान की मांग कर रही है जबकि सत्तारूढ गठबंधन की दोनों सहयोगी पार्टियां विलंब की नीति अपना रही है।
 
सत्तारूढ़ गठबंधन को लगता है कि वह समय बढ़ाकर बागी विधायकों को अपने खेमे में लाने में सफल हो जाएंगे। कांग्रेस अभी तक केवल एक बागी विधायक को मनाने में कामयाब रही है जबकि इसके अधिकांश बागी नेता अपने निर्णय पर कायम हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से अभी भी अपने अंतिम प्रयास जारी हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

अगला लेख