ganesh chaturthi
✕

Karnataka Political Crisis : बागी विधायकों ने पेश होने के लिए विधानसभाध्यक्ष से मांगा 4 हफ्तों का समय

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2019 (15:39 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस और जद (एस) के 15 बागी विधायकों ने उन्हें कर्नाटक विधानसभा से अयोग्य ठहराने की मांग वाली अर्जी के संबंध में राज्य विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष पेश होने के लिए 4 सप्ताह का समय मांगा है।
 
हुनसुर से जदएस के विधायक एएच विश्वनाथ ने कहा कि ‘हां, हमने विधानसभाध्यक्ष से 4 सप्ताह का समय मांगा है। हमने विधानसभाध्यक्ष से अपने अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क किया है।
 
बागी विधायकों ने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी की ओर से संविधान की अनुसूची 10 के तहत दायर अर्जी में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की गई है। इन विधायकों में से 13 विधायक मुंबई के होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अर्जी की प्रति या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं। 
 
विधायकों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि उन्हें बुधवार तक पेश होने के लिए कहा गया है। विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष को याद दिलाया कि उन्हें पक्ष रखने के लिए कम से कम सात दिन का समय दिया जाना चाहिए।
 
विधायकों ने बालचंद्र एल जरकीहोली बनाम बीएस येदियुरप्पा के 2011 के मामले का हवाला देते हुए विधानसभाध्यक्ष से उन्हें चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख