sundarkand

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, दर्जनों दबे

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (21:32 IST)
कानपुर। सरसौल कस्बे में अचानक हुए विस्फोट से आधा दर्जन मकान ढह गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई दर्जन लोग मलबे में दब गए। विस्फोट के बाद पुलिस व आईटीबीपी के जवान राहत बचाव कार्य में जुट गए। 
 
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में बाबू सिंह का मकान है, जो किराए में उठा हुआ था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे इस मकान में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे बाबू सिंह का मकान सहित करीब आधा दर्जन मकान ढह गए। 
सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य शुरू कर आलाधिकारियों को सूचना दी। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने तत्काल महाराजपुर के आईटीबीपी जवानों से संपर्क कर राहत बचाव में जुटने का आग्रह किया, जिसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने राहत बचाव कार्य का मोर्चा संभाल लिया। 
 
खबर लिखे जाने तक 2 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं लेकिन अभी भी दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां पर मकान मालिक नहीं रहता था। जिस व्यक्ति ने यह मकान किराए पर ले रखा था, उसमें वह अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाता था। 
 
भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होने से इस तरह का विस्फोट हुआ है। भीषण हादसा देख मौके पर डीएम सुरेन्द्र सिंह, आईजी आलोक सिंह, डीआईजी सोनिया सिंह, एसपी ग्रामीण जय प्रकाश सिंह सहित कई दर्जनों का फोर्स मौजूद है। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख