sundarkand
✕

चमत्कार! कानपुर में मलबे से जिंदा निकली मासूम

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (14:30 IST)
कानपुर। कानपुर के जाजमउ इलाके में ढही निर्माणाधीन इमारत के मलबे से एक व्यक्ति और उसकी बेटी को जीवित बाहर निकाला गया है। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में एक स्थानीय सपा नेता और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना और एनडीआरएफ के दलों ने आज सुबह नौ वर्षीय लड़की और उसके पिता को इमारत के मलबे से जीवित निकाला। दोनों मामूली रूप से घायल हैं। इस हादसे में कुल सात लोग मारे गए हैं और 18 लोग घायल हुए हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी डी डी वर्मा ने कल रात चकेरी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि महताब आलम अवैध तरीके से इमारत का निर्माण करवा रहे थे और इसके लिए केडीए ने उन्हें 23 नवंबर 2016 को नोटिस दिया था।
 
उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि आलम ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इमारत को केडीए ने पिछले सात 26 दिसंबर को सील कर दिया था लेकिन अवैध रूप से सील तोड़कर कल निर्माण फिर से शुरू किया गया था।
 
कुल्हरी ने कहा कि शिकायत के आधार पर आलम और उनके ठेकेदार के खिलाफ कल रात धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आलम के आवास पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिले। आलम और उनका ठेकेदार दोनों फरार हैं।
 
इस बीच केडीए सचिव जयश्री भोज ने सात दिन में हादसे की जांच करने के लिए दो सदस्यीय दल का गठन किया है। कानुपर के महानिरीक्षक जकी अहमद ने बताया कि आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दो और शव बरामद किए गए। जिन लोगों को कल मृत बताया गया था उनमें से दो अभी जीवित हैं और जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 
डीआईजी राकेश मोदक ने बुधवार को कहा था कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है लेकिन वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इनमें दो लोग जीवित हैं।
 
एसएसपी ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान आज जारी रहेंगे। दर्जन से अधिक लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
 
कुल्हरी ने कहा कि एनडीआरएफ दल मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा क्योंकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।
 
कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामायण प्रसाद ने बताया कि हादसे में घायलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर चिकित्सकों का दल तैनात किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पांच मृतकों में चार पुरूष एवं एक महिला है। शवों को अभी उरसुला अस्पताल एवं हेल्थ अस्पताल में रखा गया है। आज बरामद हुए दो शवों को अभी शव गृह नहीं भेजा गया है।
 
कानपुर में निर्माणाधीन सात मंजिला एक इमारत की उपरी मंजिलों के कल ढहने के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख