Hanuman Chalisa
✕

बैंक के लॉकर काटकर उड़ाए करोड़ों के जेवरात और नकदी

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (22:45 IST)
कानपुर (उप्र)। कानपुर के नौबस्ता इलाके में आज तड़के नकाबपोश चोरों ने एक बैंक शाखा के करीब 32 लॉकर काटकर करोड़ों रुपये मूल्य की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने यहां बताया कि नौबस्ता के पशुपति नगर में चोर सुबह यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा भवन की दीवार में छेद करके घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को निष्क्रिय कर दिया।


उन्होंने बताया कि अंदर घुसने के बाद चोरों ने बैंक के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और 220 में से 32 लॉकर को गैस कटर से काटकर उनमें रखे करोड़ों रुपए के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की।

कुमार ने बताया कि जब रोज की तरह बैंक खोला गया, तब घटना की जानकारी हुई। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर नौबस्ता के थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख