sundarkand
✕

CM से मिलने के बाद भी संतुष्ट नहीं है कमलेश तिवारी की मां, कहा- मजबूरी में जाना पड़ा

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (18:54 IST)
लखनऊ। यूपी पुलिस भले ही कमलेश तिवारी हत्याकांड (Kamlesh Tiwari murder case) की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही हो, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मिलने के बाद भी उनकी मां संतुष्ट नहीं दिखाई देती।

इससे पहले उन्होंने एक भाजपा नेता पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सुरक्षा क्यों हटाई गई? कमलेश तिवारी की मां ने एक बयान जारी कर कहा कि सीएम से मिलने के बाद मैं संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में 13 दिन कहीं जाया नहीं जाता।

उन्होंने कहा कि जब कहा गया कि बुलाया गया है तो बहुत मजबूरी में सीएम से मिलने जाना पड़ा। पुलिस वाले बार-बार दबाव डाल रहे थे। हमें जबरदस्ती लखनऊ लाया गया। उन्होंने सीएम से हुई मुलाकात को फेल बताते हुए कहा कि हमारी इच्छा के अनुसार, न उनका हाव रहा और न भाव।
उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो तलवार उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि कमलेश तिवारी के परिजनों ने आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और बेटा मौजूद थे।

परिवार ने एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा और हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाने की मांग की। खुर्शीद बाग का नाम बदलकर कमलेश बाग रखने के साथ ही अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। योगी आदित्यनाथ ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी सारी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी। परिजनों से मुलाकात के बीच मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को भी तलब किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि मेरे परिवार को न्याय मिलेगा। हमने हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें आश्वासन दिया कि उन्हें दंडित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख