Hanuman Chalisa
✕

हिन्दूवादी नेता कमलेश ति‍वारी हत्याकांड में गुजरात ATS ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (19:02 IST)
लखनऊ। कमलेश तिवारी हत्याकांड (Kamlesh Tiwari Murder Case) मामले में यूपी पुलिस (UP Police) ने बिजनौर से मौलाना अनवारुल हक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के तार सूरत तक पहुंच गए हैं। खबरों के अनुसार हत्या की साजिश सूरत में रची गई है। सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान की गई है।

खबरों के अनुसार गुजरात एटीएस (ATS) ने सूरत से 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। शुक्रवार को ही हत्याकांड में बिजनौर के 2 मौलानाओं के खिलाफ लखनऊ में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इन पर हत्या, आपराधिक साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

मौलाना मुफ्ती नईम काजमी, इमाम मौलाना अनवारूल हक पर एफआईआर दर्ज की गई है। 2015 में दोनों मौलानाओं ने कमलेश के सिर पर 1.5 करोड़ का इनाम रखा था।

कमलेश तिवारी की पत्नी ने नाका हिंडोला थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या से बवाल मचा हुआ है। परिवार ने सरकार से 5 करोड़ का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख