Daily Horoscope
✕

कमला मिल्स आग: मोजोस बिस्त्रो के मालिक युग तुली का आत्मसमर्पण

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (10:17 IST)
मुंबई। कमला मिल्स परिसर में लगी आग के मामले में अब तक गिरफ्तारी से बच रहे ‘मोजोस बिस्त्रो’ पब के मालिक युग तुली ने मुंबई पुलिस के समक्ष मंगलवार सुबह आत्मसमर्पण कर दिया।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) एस जयकुमार ने कहा कि युग तुली ने एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में आज सुबह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिसके बाद हमने उसे गिरफ्तार किया। उसे आज अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तुली पिछले दो सप्ताह से गिरफ्तारी से बच रहा था। ‘मोजोस बिस्त्रो’ और ‘वन अबव’ के सभी मालिकों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि तुली को रविवार को अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद हवाईअड्डे पर देखा गया था लेकिन पुलिस के गिरफ्तार कर पाने से पहले ही वह गायब हो गया था।
 
कमला मिल्स परिसर में पिछले साल 29 दिसंबर को लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस आग ने ‘मोजोस बिस्त्रो’ और निकटवर्ती ‘वन अबव’ पब को अपनी चपेट में ले लिया था।
 
नागपुर के व्यापारी तुली और उसके भागीदार युग पाठक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पाठक पुणे के पूर्व पुलिस आयुक्त के के पाठक का बेटा है।
 
अधिकारी ने बताया कि यह कदम मुंबई अग्निशमन दल की रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि आग संभवत: मोजोस बिस्त्रो में हुक्के से उड़ती चिंगारियों के कारण लगी और ‘वन अबव’ में फैल गई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ‘वन अबव’ पब के तीन मालिकों, प्रबंधकों और कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। (भाषा) 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख