Hanuman Chalisa
✕

क्या चोर ने फाड़कर फेंक दिया कैलाश सत्यार्थी का नोबेल प्रशस्ति पत्र...

Updated: रविवार, 5 मार्च 2017 (12:19 IST)
नई दिल्ली। बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल प्रशस्ति पत्र चोरी होने के करीब 1 महीने बाद पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने इसे सिर्फ कागज का एक टुकड़ा समझकर फाड़कर फेंक दिया होगा।
 
दक्षिण पूर्वी दिल्ली में कालकाजी स्थित सत्यार्थी के घर से नोबेल प्रतिकृति, प्रशस्ति पत्र और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे और 12 फरवरी को इस संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नोबेल प्रतिकृति और चोरी किए गए अन्य सामान बरामद कर लिए गए लेकिन अभी तक प्रशस्ति पत्र नहीं मिला और पुलिस ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें संदेह है कि उन्होंने इसे फेंक दिया होगा या इसे सिर्फ कागज का एक टुकड़ा समझकर पूरी तरह फाड़ दिया होगा। अधिकारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने प्रशस्ति पत्र चोरी करने का जुर्म नहीं कबूला है लेकिन पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को प्रशस्ति पत्र की कीमत का नहीं पता। ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही कि उन्होंने इसे कहीं छुपाया होगा ताकि कुछ वर्षों बाद वे बाजार में इसे बेचकर मुनाफा कमा सकें। इससे पहले आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने कालकाजी में डीडीए फ्लैट्स के समीप कुछ झाड़ियों में इन सामान को फेंक दिया था, क्योंकि ये उनके किसी काम के नहीं थे।
 
सत्यार्थी ने जनवरी 2015 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपना नोबेल मेडल भेंट किया था। असली मेडल सुरक्षित है और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में रखा हुआ है। (भाषा)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख