biodatamaker
✕

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिलेंगे एक लाख

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (20:42 IST)
बुलंदशहर। कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के बाशिंदो को योगी सरकार एक लाख रुपए का अनुदान देगी।
 
जिलाधिकारी अनुज कुमार ने सोमवार को बताया कि सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग ने कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा करने वाले राज्य के मूल निवासियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।
 
निर्देशों के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान प्राप्त करने वाले तीर्थ यात्रियों को अपने आवेदन के साथ पासपोर्ट, वीजा, यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तथा समय के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्र ही अनुदान हेतु विचारणीय होंगे।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का अनुदान यात्रा में सम्मिलित होने वाले यात्रियों के अतिरिक्त ऐसे उप्र राज्य के मूल निवासियों को भी देय होगा जो अपने व्यक्तिगत स्रोतों से यात्रा पूर्ण करेंगे। ज्ञातव्य है कि जीवनकाल में किसी यात्री को एक बार ही अनुदान दिया जाएगा।
 
अनुदान के लिए आवेदक को कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद तीन माह के भीतर धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। (वार्ता)
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख