sundarkand
✕

बेकरी की चिमनी गिरने से 3 श्रमिकों की मौत, 2 घायल

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2017 (12:38 IST)
मुंबई। यहां एक बेकरी की चिमनी गिर जाने के कारण 3 श्रमिकों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।
 
अधिकारी ने बताया कि श्रमिक बेकरी के अंदर रात का खाना खा रहे थे उसी समय शनिवार रात करीब 10.30 बजे चिमनी गिर गई। यह बेकरी उपनगरीय जोगेश्वरी में एसवी रोड पर एक मंजिला इमारत में स्थित थी।
 
उन्होंने बताया कि श्रमिक मलबे के भीतर फंस गए। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 5 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इनमें से 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
 
ओशिवारा थाना के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुभाष खानविलकर ने बताया कि पीड़ितों की पहचान जीतेन्द्र हरिचंद्र (26), किस्मत अली (24) और तीजी भार्गव (22) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि 2 अन्य श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है।
 
खानविलकर ने बताया कि हम विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं कि क्या यह प्राकृतिक आपदा (बारिश) है या मालिक की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है, इस आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। (भाषा) 
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

अगला लेख