dharma sangrah
✕

मुंबई के युवाओं ने सीखा सोलर ऊर्जा का पाठ

Updated: मंगलवार, 16 मई 2017 (15:44 IST)
सनावदिया गांव स्थित जिमी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट में 2 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें मुंबई के अनाम प्रेम समाज सेवी ग्रुप से जुड़े  20 युवाओं ने भाग लिया। जनक पलटा मगिलिगन द्वारा आयोजित की गई इस कार्यशाला में युवाओं ने सेल्फ सस्टेनेबिलिटी ऑफ रिसोर्सेस एवं सोशल सर्विस के बारे में जाना।  

कार्यशाला के पहले दिन जनक पलटा मगिलिगन के साथ हुए इंटरेक्ट‍िव सेशन में उनके द्वारा एक पावर पॉइंट प्रेसेंटेशन दिया गया, जो सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बारे जानने के लिए उपयोगी था। इसके अलावा सेंटर वेब मास्टर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर समीर शर्मा द्वारा जीवन का उद्देश्य विषय पर एक प्रोत्सा‍हित करने वाली प्रस्तुति भी दी गई। 

कार्याशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों द्वारा अपना दोपहर का भोजन सोलर ऊर्जा द्वारा खुद तैयार किया गया, जिसमें घर पर उगाए गए ऑर्गेनिेक चीजों का ही इस्तेमाल किया गया। आटा गूंठने से लेकर रोटियां बनाने, सब्जी, चावल, कैरी की लौंजी, तुअर दाल आदि सोलर ऊर्जा के माध्यम से पकाकर खाना तैयार किया गया। 
शाम के वक्त गांव के बच्चों को शामिल कर, अनाम प्रेम समूह के इन प्रतिभागियों द्वारा संगीत कार्यक्रम किया गया। यह पहला मौका था जब इन प्रतिभागियों ने सोलर ऊर्जा और उसकी तकनीकों के बारे में जाना। उनका कहना है कि इस कार्यशाला में उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा का सृजन करना सीखा है।        
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख