ramcharitmanas
✕

जयपुर में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हुई

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (22:58 IST)
जयपुर। राजधानी में जीका वायरस से संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इस मुद्दे पर हुई समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
 
 
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा व स्वास्थ्य) वीनू गुप्ता ने की। बैठक में जीका के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।
 
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुल 72 में से 60 मरीज उपाचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जीका विषाणु संक्रमण के अधिकतर मामले शास्त्रीनगर इलाके के हैं। इलाके में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग के अलावा मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के उपाय किए जा रहे हैं।
 
गुप्ता ने बताया कि अभी तक शास्त्रीनगर के 96,000 आवासीय मकानों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा चुका है। शास्त्रीनगर और आसपास के इलाकों में मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया गया।
 
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आवासों में लार्वा पाए जाने पर 44 हजार रुपए जुर्माने के 68 चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि संक्रमण के ज्यादातर मामले शास्त्रीनगर इलाके में सामने आए हैं, जहां फॉगिंग एवं अन्य एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। विभाग ने एक परामर्श भी जारी किया जिसमें प्रभावित क्षेत्र से बाहर रहने वाली गर्भवती महिलाओं से शास्त्री नगर इलाके में नहीं जाने को कहा गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख