Hanuman Chalisa

झारखंड में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 9 लोग मरे

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:21 IST)
सांकेतिक चित्र
रांची। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में रविवार को अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। 
 
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रभास कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। यह विस्फोट दुर्गा सतारा के घर पर हुई थी। विस्फोट के दौरान गैस सिलेंडर भी फटे थे।
 
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायल लोगों को 50 हजार रुपए जाने की घोषणा की है। 
 
राज्य की मुख्य सचिव राजवाला वर्मा ने बताया कि कोलहान प्रमंडल के आयुक्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक पूरे मामले की जांच करेंगे और संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख