suvichar
✕

44 घंटे बाद शुरू हुआ झांसी-कानपुर ट्रैक

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (15:28 IST)
अवनीश कुमार, कानपुर देहात से 
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में इंदौर पटना एक्सप्रेस की भीषण दुर्घटना के बाद रेलवे ने देर रात ट्रैक को चालू कर दिया। सबसे पहले मालगाड़ी को 20 किलोमीटर की रफ्तार से निकाला गया। जिसके बाद कई अन्य एक्सप्रेस गाड़ियां अधिकारियों के देखरेख में निकल सकी।
 
कानपुर देहात के पुखरायां में रविवार देर रात तीन बजे ट्रेन हादसे के बाद सेना,एनडीआरएफ, समाजसेवियों व स्वयंसेवकों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया।घटना की वीभत्सतता को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही थी कि कम से कम तीन दिन बाद ही रेलवे ट्रैक शुरू हो सकेगा।
 
लेकिन सेना के जवानों ने घटना के लगभग 30 घंटे में रेस्क्यू आपरेशन खत्म कर दिया और 40 घंटे में बचाव कार्य पूरा करके रेल ट्रैक को खाली करने में कामयाब हुए।जिसके बाद आनन-फानन में रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत को पूरा किया और देर रात अधिकारियों की मौजूदगी में पहली गाड़ी मालगाड़ी को निकाला गया।मालगाड़ी के सफल निकलने के बाद साबरमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को आवगमन शुरू हो गया।
 
क्या बोले अधिकारी: उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक अरूण सक्सेना ने बताया कि सोमवार को दोपहर  ढाई बजे मलवा हटा दिया था और पांच बजे ट्रैक संचालन के लिए फिट कर दिया गया। इसके बाद ओएचई का कार्य शुरू किया गया और ट्रैक पर देर रात 11:20 बजे खाली मालगाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकाली गई। बताया कि अब ट्रैक पूरी तरह से सही हो गया है और गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। 
 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख