Hanuman Chalisa

जेट का विमान तैयार, कैप्टन गायब, यात्रियों का हंगामा... (वीडियो)

शनिवार, 10 मार्च 2018 (19:59 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हवाई अड्‍डे पर शनिवार शाम उस समय विचित्र स्थिति निर्मित हो गई, जब जेट एयरवेज का कैप्टन ही गायब हो गया और विमान समय पर नहीं उड़ पाया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 


दिल्ली से इंदौर आ रही जेट की उड़ान 9W793 को 7 बजकर 40 मिनट पर इंदौर के लिए उड़ान भरना थी, लेकिन जब विमान ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों ने हंगामा खड़ा ‍कर दिया। इस संबंध में जब यात्रियों ने पूछताछ की तो पता चला कि कैप्टन नहीं होने के कारण विमान उड़ान नहीं भर पा रहा है।
 
हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि विमान का कैप्टन कहां गया और उड़ान के लिए समय पर क्यों उपलब्ध नहीं है। यात्रियों द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि गुवाहाटी से आने वाली उड़ान का पायलट ही अब इंदौर जाने वाली उड़ान को ले जाएगा। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि एक विमानन कंपनी के पास अतिरिक्त पायलट नहीं है और इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा। (वेबदुनिया)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख