suvichar

नीतीश को शर्मिंदा नहीं करना चाहता था यह जदयू नेता, दिया इस्तीफा

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (11:56 IST)
पटना। जदयू नेता अजय आलोक ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहते। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके राजनीतिक गुरु किस बात से शर्मिंदा हो सकते हैं, लेकिन इस प्रकार की अटकलें हैं कि नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की अत्यधिक आलोचना करने को लेकर अजय आलोक से नाराज हैं।
 
आलोक ने अपना इस्तीफा गुरुवार रात ट्विटर पर साझा किया जिसमें उन्होंने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख वशिष्ठ नारायण सिंह को संबोधित किया।
 
उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, 'मैं आपको पत्र लिखकर यह सूचित कर रहा हूं कि मैं पार्टी प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैं पार्टी के लिए अच्छा काम नहीं कर रहा हूं। मैं यह अवसर देने के लिए आपका और पार्टी का धन्यवाद करता हूं लेकिन कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।'
 
आलोक ने कहा कि मैंने जदयू के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मेरा मानना है कि मैं अच्छा काम नहीं कर रहा हूं। मेरे विचार नि:संदेह मेरे हैं और ये पार्टी से मेल नहीं खाते। हमेशा मेरा समर्थन करने वाली मेरी पार्टी तथा मेरे अध्यक्ष का धन्यवाद। मैं नीतीश कुमार की शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहता। 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

अगला लेख