dharma sangrah
✕

अन्नाद्रमुक ने जयललिता को बताया स्वस्थ

Updated: शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (18:18 IST)
चेन्नई। अन्नाद्रमुक ने अस्पताल में भर्ती पार्टी प्रमुख जयललिता को शनिवार को स्वस्थ बताया वहीं बताया जाता है कि ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा।
वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री पी. वालारामती ने कहा कि अम्मा (जयललिता) को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार आराम की जरूरत है और वे स्वस्थ होकर लौटेंगी तथा जयललिता अपना आधिकारिक कामकाज कर रही हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि जयललिता ने अस्पताल में रहने के दौरान इस महीने के निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी की।
 
वालारामती ने कहा कि कुछ ईर्ष्यालु लोग अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत अभियान चला रहे हैं। इस बीच बताया जाता है कि ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील मुख्यमंत्री की जांच के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे।  जयललिता अपोलो अस्पताल में ही भर्ती हैं। उन्हें बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख