Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में सुलगा जाट आरक्षण का आंदोलन, रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारी...

Updated: शुक्रवार, 23 जून 2017 (14:24 IST)
जयपुर। राजस्थान में अलवर-मथुरा ज. रेलखंड के मध्य जाट आंदोलन के कारण कुछ रेल सेवाओं को पूर्ण रूप तथा कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है एवं कुछ रेलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित मथुरा जंक्शन से जयपुर गाड़ी सं. 51973 तथा जयपुर-मथुरा जंक्शन गाड़ी सं. 51974 को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी सं. 12035 जयपुर-आगरा फोर्ट बांदीकुई तक संचालित की जाएगी तथा आगे बांदीकुई-आगरा फोर्ट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी सं. 51792 भिवानी-मथुरा जं. अलवर तक संचालित की जाएगी और अलवर-मथुरा जं. के मध्य रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 19666 उदयपुर-खजराहो मार्ग बदलकर जयपुर-सवाई माधोपुर-बयाना संचालित की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 12403 इलाहाबाद-जयपुर आगरा कैंट-अचनेरा-बांदीकुई संचालित की जाएगी।

इसी के साथ रेलयात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व वे एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाइट पर गाड़ी की वर्तमान स्थिति जांच लें। (वार्ता)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख