shradh paksha
✕

बातचीत के बाद जाट आंदोलन समाप्त

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (15:37 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार और जाट आंदोलनकारियों के बीच शनिवार को हुई दूसरे दौर की वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
 
राज्य सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता शासन सचिव बीएल जाटावत ने फोन पर बताया कि भरतपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में जाट नेताओं के साथ शनिवार को हुई दूसरे दौर की बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया और रेल एवं सड़क मार्ग पर लगाए गए अवरोध को हटा लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का शीघ्र अध्ययन कर इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और कैबिनेट शीघ्र रिपोर्ट पर निर्णय लेगी।
 
जाट आंदोलन के नेता विधायक विश्वेंद्रसिंह ने कहा कि सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि ओबीसी कमीशन की गुरुवार को पेश की गई रिपोर्ट का जल्द अध्ययन किया जाएगा और जाट आरक्षण को लेकर सकारात्मक रुख रखा जाएगा।
 
जाटावत ने बताया कि वार्ता सफल रहने के बाद आंदोलनकारियों ने रेल और सड़क मार्ग पर लगाए गए अवरोधों को हटा दिया गया है और अब जनजीवन सामान्य हो गया है। उन्होंने बताया कि समझौता वार्ता में विधायक विश्वेन्द्रसिंह, फौजदार, भजन लाल जाटव सहित अनेक नेता मौजूद थे जबकि राज्य सरकार की ओर से संभागीय आयुक्त और भरतपुर रेंज के आईजी मौजूद थे।
 
इससे पहले जाट आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया जिसके तहत रेल पटरियों को उखाड़ने के साथ ही सड़क मार्ग को जाम कर दिया तथा पेयजल आपूर्ति को भी बाधित कर दिया है। आंदोलन के कारण पश्चित उत्तर रेलवे ने कई गाड़ियों को रद्द कर दिया तथा कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आंदोलनकारियों ने कुम्हेर के बाजारों को बंद करा जोरदार प्रदर्शन भी किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंदोलनकारियों के नदबई के लुलहारा गांव पर लगाए गए जाम से इस मार्ग पर सड़क परिवहन ठप कर दिया, जिसे आंदोलन के बाद खोल‍ि दया गया। 
 
कई गाड़ियों का मार्ग बदला : पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक दिनांक 23 जून को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 09005 मुम्बई सेन्ट्रल-नईदिल्ली स्पेशल गाड़ी को परिवर्तित मार्ग वाया नागदा-बैरागढ़-निशातपुरा-बीना-झांसी होकर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ही अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12917 अहमदाबाद-हजरत निजामुद्दीन गुजरात सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया नागदा-बैरागढ़-निशातपुरा-बीना-झांसी होकर चलाई जा रही है। बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 22444 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया नागदा-बैरागढ़-निशातपुरा-बीना-झांसी-आगरा -पलवल होकर चलाई जा रही है। (एजेंसियां)
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख