dharma sangrah
✕

गुजरात की जसदन विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (11:46 IST)
जसदन। गुजरात की जसदन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री कुंवरजी बावलिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवसर नाकिया को 19985 वोटों से हरा दिया। 
 
गत 20 दिसंबर को हुए उपचुनाव में 71.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। नौ दिसंबर 2017 को हुए पिछले चुनाव में यहां 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृह जिले राजकोट की इस सीट के निर्वाचन अधिकारी अमित एच चौधरी ने बताया कि मॉडल  स्कूल में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुंवरजी बावलिया तथा अवसर नाकिया समेत कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे।
 
ज्ञातव्य है कि यह उपुचनाव इस सीट पर पांच बार विधायक रहे कांग्रेस के पूर्व नेता कुंवरजी बावलिया के गत जुलाई में पार्टी तथा इस सीट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बाबलिया ने भाजपा के तत्कालीन प्रत्याशी भरत बोघरा को 9277 मतों से पराजित किया था। (वार्ता) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

अगला लेख