suvichar

जेडीयू का टूटना तय, शरद यादव झुकने को नहीं तैयार

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (06:53 IST)
बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली है। इसी बात से नाराज शरद यादव ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए जनता दल यूनाइटेड पर अपना दाव ठोक दिया।
 
ऐसे में अब यह सवाल राजनीतिक गलियारे में गर्म है कि क्‍या शरद यादव जदयू में टूट के कारण बनेंगे? यदि ऐसा होता है तो यह जनता परिवार का अब तक 12वां विभाजन होगा।
 
इससे पहले चंद्रशेखर, देवीलाल, बीजू पटनायक, जॉर्ज फर्नांडीस और नीतीश कुमार भी जनता परिवार को तोड़कर अलग दल गठित कर चुके हैं। 11 अक्टूबर 1988  जनता दल का गठन विश्‍वनाथ प्रतापसिंह ने कांग्रेस से अलग होकर किया था। 
 
वर्तमान में महागठबंधन की सरकार के टूटने से नाराज शरद यादव बगावत की राह पर हैं। पार्टी का एक गुट शरद के साथ खड़ा है। शनिवार को पटना में जदयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बदले शरद गुट ने अपना समानांतर सम्‍मेलन किया। शरद गुट ने जहां राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन के जारी रहने की घोषणा की वहीं जदयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश की अध्‍यक्षता में पार्टी के राजग में विलय पर मुहर लगाई।
 
जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी ने स्‍पष्‍ट कहा है कि अगर शरद 27 अगस्‍त को होने वाले राजद के 'भाजपा भगाओ देश बचाओ' सम्‍मेलन में शामिल होते हैं तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार ने भी स्‍पष्‍ट कर दिया है कि शरद चाहें तो अपना रास्‍ता चुनने को स्‍वतंत्र हैं। 
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख