biodatamaker
✕

पोंजी घोटाला : अदालत ने जनार्दन रेड्डी को भेजा जेल

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (19:13 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक स्थानीय अदालत ने 23 करोड़ रुपए के पोंजी घोटाले में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री तथा खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी को 24 नवंबर तक के लिए जेल भेज दिया है।
 
 
प्रथम श्रेणी एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जगदीश ने रेड्डी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के जांच अधिकारी रेड्डी से शनिवार से ही पूछताछ कर रहे थे।
 
रेड्डी मामले में पूछताछ को लेकर सीसीबी के समक्ष पेश हुए थे। रेड्डी को शहर के बाहरी इलाके के पराप्पना अग्रहारा स्थित केंद्रीय जेल में भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय के 2017 में एमबिडेंट मार्केटिंग प्रालि में छापेमारी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया था।
 
रेड्डी को अदालत के समक्ष पेश करने से पूर्व सरकारी विक्टोरिया अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। रेड्डी करीब 4 दिनों तक पूछताछ से बचने के बाद शनिवार को सीसीबी के समक्ष पेश हुए, जहां अधिकारियों ने उनसे एमबिडेंट कंपनी को ईडी से राहत दिलाने के लिए कथित रूप से 57 किलोग्राम सोना जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है और 2 करोड़ रुपए नकद लेने के बारे में पूछताछ की। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख