Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : ताजा बर्फबारी के कारण बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (22:39 IST)
जम्मू। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात के लिए बंद रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर और देश के शेष हिस्सों को जोड़ने वाली सभी मौसम की एकमात्र सड़क है।
 
 
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि जवाहर सुरंग-बनिहाल-रामबन खंड में ताजा बर्फबारी और भूस्खलन एवं रामबन खंड में भूस्खलन के कारण राजमार्ग शुक्रवार को यातायात के लिए बंद रहा। पनटियाल-बैटरी चश्मा-रामबन सेक्टर में ताजा बर्फबारी और भूस्खलन हुआ। बैटरी चश्मा, अनोखी, डिगडोल और पनटियाल में पत्थरों के गिरने के बावजूद कई स्थानों पर मार्ग की बहाली के लिए काम जारी है।
 
उन्होंने बताया कि बैटरी चश्मा और अनोखी में सुबह भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। बनिहाल और जवाहर सुरंग इलाकों में दोपहर तक बर्फबारी जारी रही। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू में नगरोटा यातायात जांच चौकी से किसी भी वाहन को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। राजमार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख