Hanuman Chalisa

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग खुलने से 4500 से अधिक वाहनों की आवाजाही बहाल

Updated: रविवार, 17 नवंबर 2019 (18:55 IST)
बनिहाल/ जम्मू। भीषण भूस्खलन के कारण 3 दिन तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहने के बाद रविवार दोपहर को इसे फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जिससे 4500 से अधिक वाहन आगे के लिए रवाना हुए। इनमें से अधिकतर वाहन सेब से लदे ट्रक हैं।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग देश के बाकी हिस्सों को कश्मीर से जोड़ने का एकमात्र जरिया है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर डिगडोल के पास जमा मलबा शनिवार दिन में करीब तीन बजे साफ करा दिया गया।

हालांकि बारिश के चलते राजमार्ग पर रुक-रुक गिरते चट्टानों के कारण डिगडोल, मरूग और पंथियाल में कई जगहों पर यातायात का मुक्त प्रवाह बाधित है।

मौसम में सुधार के साथ दोनों ओर से हल्के मोटर वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि जम्मू जाने वाले ट्रकों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनमें कश्मीरी सेब लदे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया, कश्मीर का द्वार माने जाने वाले जवाहर सुरंग से अब तक 3,700 से अधिक ट्रक और 800 हल्के मोटर वाहन गुजर चुके हैं। राजमार्ग पर विभिन्न जगहों पर फंसे कश्मीर जाने वाले वाहनों को भी दिन के आखिर में अपने-अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ने की अनुमति मिलने की संभावना है।

इस बीच रविवार को 12वें दिन भी मुगल रोड बंद रहा। यह सड़क जम्मू क्षेत्र में पुंछ एवं राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले को जोड़ता है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख