dharma sangrah

जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक की हिरासत से शोपियां में तनाव

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:43 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिक को आज जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से पुलिस ने हिरासत में लिया। मलिक को हिरासत में लेने के बाद शोपियां में तनाव है। आज ही उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने नजरबंदी के आदेश का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें भी पुलिस ने जमा कर लिया।


मलिक पिछले हफ्ते सेना की गोलीबारी में कथित तौर पर आम नागरिकों की मौत के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। मलिक शोपियां पहुंचने में कामयाब हो गए थे, उन्होंने स्थानीय जामिया मस्जिद से मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन बाहर इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि उदारवादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक ने नजरबंदी के आदेश का उल्लंघन किया, जिसके बाद उन्हें भी उनके निगीन आवास के बाहर से हिरासत में ले लिया गया। वह शोपियां की तरफ मार्च करने का प्रयास कर रहे थे।

अलगाववादियों ने कथित तौर सेना की गोलीबारी में 27 जनवरी को तीन पत्थरबाजों के मारे जाने के विरोध में शोपियां तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC उम्मीदवारों को बड़ी राहत

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय का बड़ा धमाका, नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, जारी किया 9 पन्नों का सनसनीखेज बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

कैमरे की कला के पुरोधा थे गणपत राव पवार, फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया भावपूर्ण स्मरण

अगला लेख