kundali milan
✕

जम्मू-कश्मीर में नेताओं से छिनेगी सुरक्षा

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (18:33 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार गिरने के बाद अब विधायकों और नेताओं को दी गई सुरक्षा वापस लेने की तैयारी की जा रही है। राज्यपाल शासन लागू होने के चलते सभी एमएलए और एमएलसी की अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेने का आदेश जारी हुआ है। इतना जरूर था कि विधायकों का स्टेटस बरबरार रखते हुए उन्हें उसके मुताबिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
 
 
जम्मू जोन के आईजीपी एसडी सिंह जम्वाल ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल शासन लागू होने के कारण राज्य के सभी एमएलए और एमएलसी को प्राप्त सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है कि इन सभी को निर्धारित मानकों के अतिरिक्त जो भी सुरक्षा मिली हुई है उसे हटा लिया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी इन एमएलए और एमएलसी के अतिरिक्त एस्कॉर्ट, पीएसओ व गार्ड को वापस बुलाएं और इसकी रिपोर्ट जोनल पुलिस हेडक्वार्टर को दो दिन में सौंपें।
 
इसके पीछे तर्क दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर में अब राज्यपाल शासन लागू है और अब कोई मंत्री नहीं है और न ही कोई विधानसभा या विधान परिषद है। ऐसे में नेता सिक्योरिटी का दावा नहीं कर सकते हैं। वहीं इस आदेश पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है और इस मामले को केंद्र सरकार के सामने उठाने का फैसला किया है।
 
आदेश में कहा गया है कि इस मामले को एसएसपी निजी तौर पर देखें और सख्ती से इसका पालन करें। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा को हटाया नहीं जाएगा। पुलिस हेडक्वार्टर के सिक्योरिटी विंग द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार स्पीकर को सुरक्षा मुहैया होगी। ऐसा आदेश पहली बार हुआ है, जब राज्यपाल शासन के दौरान एमएलए, एमएलसी की सुरक्षा वापस ली गई हो। चूं‍कि विधानसभा भंग नहीं हुई है इसी कारण से विधायकों का स्टेटस बरकरार है।
 
अभी प्रदेश के कई एमएलए और एमएलसी ने निर्धारित मापदंड के विपरीत जाकर अपने रुतबे और सरकार में रहने का दबदबा दिखाते हुए एस्कॉर्ट सहित भारी सुरक्षा ले रखी है। नियम के अनुसार एक विधायक के पास एक पीएसओ और एक गनर की अनुमति होती है। ऐसे में अब सभी विधायकों की अतिरिक्त सुरक्षा तत्काल वापस ली जाएगी।
 
हालांकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कवीन्द्र गुप्ता का सिक्योरिटी की समीक्षा के आदेश पर कहना था कि जब अलगाववादियों को सुरक्षा मिल रही है, तो ऐसे में राजनीतिक लोगों की, जो अभी जीते हैं, उनकी सुरक्षा की समीक्षा किए जाने का फैसला बिलकुल गलत है।
 
कवीन्द्र गुप्ता ने सुरक्षा हटाने के फैसले के पीछे किसी साजिश की भी आशंका जाहिर की है। यही वजह है कि नेताओं ने इस मुद्दे को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने उठाने का फैसला किया है, ताकि सुरक्षा समीक्षा के फैसले पर पुनर्विचार किया जा सके। कवीन्द्र गुप्ता ने यह भी कहा कि वे गृहमंत्री से यह भी मांग करेंगे कि सभी नेताओं और अलगाववादियों को कितनी सुरक्षा दी गई है, उसका सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया जाए।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख