dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Updated: सोमवार, 29 मई 2017 (23:24 IST)
जम्मू-नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह और डोडा क्षेत्रों में आज मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए, जिनके झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप शाम 7 बजकर 23 मिनट पर भद्रवाह क्षेत्र में आया जिसकी तीव्रता रिक्टेर स्केल पर 4.7 मापी गई। दूसरा भूकंप शाम 7 बजकर 48 मिनट पर भद्रवाह घाटी में आया, जिसकी तीव्रता 3.2 थी। डोडा, भलेस्सा, मलवाना और मरमात के हिस्सों सहित भद्रवाह घाटी से लगे इलाकों में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
 
भद्रवाह के कुछ इलाकों में घबराए लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। वे तब इफ्तार की तैयारी कर रहे थे। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा, हम अपने सभी पुलिस चौकियों और साथ ही स्थानीय सूत्रों से सूचना जुटा रहे हैं लेकिन इस समय जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र दस किलोमीटर की गहराई पर था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख