Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (00:11 IST)
जम्मू। अखनूर इलाके में अपने गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग और नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में एक युवक  को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर बडगल गांव के शल्लू मेघ को गिरफ्तार कर लिया गया।


उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार को युवक ने‘ मानसिक रूप से दिव्यांग’ उनकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी अपने नौ साल के भाई के साथ कुछ काम से गई थी लेकिन शल्लू ने घात लगाकर उसे रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद शल्लू घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि लड़की का चिकित्सा परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। (भाषा)

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख