ramcharitmanas

पाबंदियां लगने के बाद कश्मीर में अलगाववादियों का विरोध मार्च विफल

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (16:13 IST)
श्रीनगर। पुलवामा जिले और श्रीनगर के कुछ हिस्सों में सोमवार को अधिकारियों के पाबंदियां लगा देने के बाद सेना के चिनार कॉर्प्स मुख्यालय तक होने वाला अलगाववादियों का विरोध मार्च विफल हो गया। यह विरोध मार्च एक मुठभेड़ में 7 असैन्य नागरिकों के मारे जाने के खिलाफ आयोजित था। अधिकारियों ने बताया कि शहर में दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सुरक्षाकर्मियों ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यहां संवेदनशील स्थानों पर गश्त की।
 
 
सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मोहम्मद यासिन की प्रतिभागिता वाले संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले अलगाववादियों ने शनिवार को लोगों से जम्मू-कश्मीर के बादामी बाग इलाके स्थित चिनार कॉर्प्स मुख्यालय तक मार्च करने को कहा था।
 
शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर जमा भीड़ पर सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर गोली चला दी थी जिसमें 7 आम लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इसी के खिलाफ यह विरोध मार्च बुलाया गया था। इस मुठभेड़ इसी दिन 3 आतंकवादी मारे गए थे और 1 सैनिक शहीद हो गया था। घटना के बाद अलगाववादियों ने 3 दिन की हड़ताल का आह्वान भी किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि चिनार कॉर्प्स मुख्यालय तक जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया और पुलवामा जिले तथा श्रीनगर के 8 थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर रात में श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि खान्यार, रैनावारी, नौहट्टा, सफाकदल, एमआर गंज और राम मुंशीबाग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाकों में पाबंदिया लगा दी गईं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख