Hanuman Chalisa

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तीन आतंकी ढेर

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (12:03 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी।
 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद रविवार देर रात अनंतनाग जिले के हकुरा इलाके में एक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ भोर से पहले हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए 2 आतंकियों की पहचान श्रीनगर के रहने वाले ईसा फजली और अनंतनाग के कोकेरनाग के रहने वाले सैयद ओवैस के रूप में की गई। तीसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद जिसमें एके-47 रायफल, पिस्तौल, हथगोले आदि बरामद किए गए। अभियान के दौरान किसी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मारे गए आतंकियों में से एक शहर के सोउरा इलाके में पुलिस चौकी पर हाल में हुए हमले में शामिल था। उस घटना में पुलिस का एक कांस्टेबल मारा गया था।
 
इस बीच अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर स्कूलों और अन्य शैक्षिणक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया।
 
कश्मीर विश्वविद्यालय ने सोमवार के दिन कक्षाएं निलंबित कर दीं और परीक्षाएं भी टाल दीं। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

अगला लेख