dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर के विषय में बोली सरकार, चरणबद्ध तरीके से ही मिलेगी प्रतिबंधों से छूट

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (21:35 IST)
जम्मू। ऐसे में जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कई केंद्रीय मंत्री यह दावा कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर से लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, पर राज्य सरकार के प्रवक्ता का कहना था कि कश्मीर में प्रतिबंधों को समीक्षा के बाद चरणबद्ध तरीके से ही हटाया जाएगा। फिर दूरसंचार माध्यमों के प्रति प्रवक्ता ने कोई स्पष्ट बात नहीं कही।
 
राज्य प्रशासन का कहना है कि कश्मीर में प्रतिबंध चरणबद्ध तरीके से हटाए जाएंगे। कश्मीर में स्थानीय प्रशासन अलग-अलग जगहों के हालात की समीक्षा करेगा और उसी के आधार पर प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला होगा। जहां तक जम्मू संभाग की बात है तो वहां हरेक जिले में हालात सामान्य हैं और कहीं कोई अशांति की सूचना नहीं है।
 
यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। सूचना विभाग के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी और सूचना निदेशक डॉ. सहरीश असगर भी मौजूद थीं। कंसल ने कहा कि सरकार लोगों को हर सुविधा मुहैया करवा रही है।
 
प्रतिबंध के दौरान अस्पतालों में 13,500 से अधिक मरीजों ने अस्पतालों में ओपीडी में अपनी जांच करवाई है जबकि 1,400 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। कश्मीर के सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाइयों सहित हर प्रकार की दवाई उपलब्ध है।
 
उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से खुला हुआ है। हर दिन 100 गाड़ियां एलपीजी सहित सभी जरूरी सामान लेकर कश्मीर आ रही हैं। नियमित रूप से उड़ानें चल रही हैं। 14 से 15 सौ छोटी-बड़ी गाड़ियां भी यात्रियों को लेकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख